टिहरी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल एवं क्षेत्रीय अधिकारी नई टिहरी के निर्देशन में कोतवाली, नई टिहरी में आगामी दीपावली पर्व के संबंध में संभ्रांत व्यक्तियों, सी0एल0जी मेंबर्स ,जन प्रतिनिधियों, स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों तथा आतिशबाजी की बिक्री करने वाले व्यापारियों के साथ  एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पटाखा बेचने वाले दुकानदार बिना लाइसेंस प्राप्त किये किसी भी प्रकार से पटाखे न बेचें।

सभी को पटाखों की दुकानों में अनिवार्य सुरक्षा मानकों/अग्नि उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बताया गया। साथ ही उपस्थित समस्त व्यापारियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि दीपावली/धनतेरस के दिन बाजारों में सड़क तक दुकानें लगाकर अतिक्रमण न करें तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में सहयोग करने की भी अपील की. कि किसी भी तरह से अराजकता न पैदा करें।