टिहरी : कस्बा चंबा क्षेत्रान्तर्गत निवासरत संभ्रांत व्यक्तियों, सी0एल0जी मेंबर्स ,स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और आतिशबाजी की बिक्री करने वाले व्यापारियों के साथ प्रभारी निरीक्षक पंकज देवरानी चंबा द्वारा एक संगोष्ठी होटल सत्कार चंबा में की गई ।
जिसमें आगामी धनतेरस/दीपावली पर्व आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए तथा पटाखा बेचने वाले दुकानदार बिना लाइसेंस व आवश्यक सुरक्षा मानकों/पटाखों की दुकानों में सुरक्षा मानकों के बिना किसी भी तरह से पटाखे न बेचें। बाजारों में अपनी स्वयं की दुकानों के सामने पटरियों पर अतिक्रमण न करने और अनिवार्य अग्निशमन उपकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उपस्थित कुलीन नागरिकों और व्यापारियों से नशामुक्ति पर चर्चा की गई। और जन सहयोग अपेक्षित था और नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर दिनेश बल्लभ वरिष्ठ उपनिरीक्षक, जोगिंदर यादव उप निरीक्षक, विशन सिंह भंडारी (व्यापार मंडल अध्यक्ष चम्बा) जोत सिंह रावत (व्यापार मंडल महामंत्री चंबा) संजय बहुगुणा, श्री सूरज राणा (पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस) संदीप रावत (नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा चंबा) दर्मियांन सिंह नेगी नगर महामंत्री भाजपा) दर्मियांन सिंह सजवान (पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष चम्बा ) शक्ति प्रसाद जोशी (सभासद नगर पालिका चंबा) सुरम तोपवाल(जिला अध्यक्ष विहिप ) इंद्र सिंह नेगी (पूर्व सैनिक संगठन संरक्षक टिहरी) सोमवारी लाल सकलानी, राजू राणा, विकास रावत, लाल सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।

