चमोली : प्रदेश में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है. चमोली जिले में बारिश लोगों के लिए आपदा बनकर टूट रही है. चमोली के थराली के पैनगढ़ गांव में पहाड़ी से भूस्खलन होने से एक ही परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए. वहां मौजूद सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया। लेकिन मलबे में दबने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. घायल 12 वर्षीय बच्चा बताया जा रहा है।
ज्ञात हो कि उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। चमोली जिले में बारिश लोगों के लिए आपदा बनकर टूट गई है. चमोली के थराली के पेंगगढ़ गांव में पहाड़ी से भूस्खलन होने से एक ही परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए. जिसमें से चार की मौत हो गई, जबकि एक घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। रात्रि 1.30 बजे हुए भीषण भूस्खलन और भूस्खलन से पेंगगढ़ में तीन घर दब गए।

इस घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. एसडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. वहीं, घायल 12 वर्षीय बच्चा बताया जा रहा है। वहीं मानसून के विदा होने के समय आई आपदा से ग्रामीण सहमे हुए हैं. आपदा से चार लोगों की मौत के बाद गांव में मातम छाया है.

