देहरादून: बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पीएम मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्नाथ स्मृति ईरानी का भी नाम शामिल है. वहीं स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में सीएम धामी भी शामिल हो गए हैं. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीएम धामी बीजेपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे.
इसके अलावा भाजपा संगठन महासचिव बीएल संतोष, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अनुराग सिंह ठाकुर, वीके सिंह, हरदीप पुरी के नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में बीजेपी शासित 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी जगह दी गई है. इसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का नाम शामिल है। इसके साथ ही बिहार के नेता मंगल पांडे, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी और तेजतर्रार प्रवक्ता संबित पात्रा का भी नाम है.

12 नवंबर को मतदान: आपको बता दें कि हिमाचल में एक चरण में चुनाव होंगे. यहां 12 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि 8 दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे. 17 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. इसके बाद 25 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे. 27 अक्टूबर को पर्चा की जांच की जाएगी. वहीं, उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

