देहरादून :रविवार को कृषि मंत्री गणेश जोशी के आवास महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पहुंचे और उनका हालचाल जाना।
इस मौके पर राज्यपाल कोश्यारी ने मंत्री का हालचाल जाना और उन्हें दीपावली की बधाई दी. इस दौरान उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों से भी चर्चा की और पुरानी यादें ताजा कीं.
इस मौके पर कपकोट विधायक सुरेश गाड़िया, मंत्री की पत्नी निर्मला जोशी, नेहा जोशी, दीप कोश्यारी समेत कई अन्य मौजूद थे.
गौरतलब है कि मंत्री जोशी पिछले एक सप्ताह से वायरल के कारण अस्वस्थ हैं और डॉक्टरों की सलाह पर घर पर हैं.

