देहरादून : सोमवार को देहरादून के बद्रीपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘अपना घर’ बाल महिला उत्थान समिति के कार्यक्रम में अनाथ और बेसहारा बच्चों के साथ दिवाली मिलन कार्यक्रम में भाग लिया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को दीपावली की बधाई दी। मुख्यमंत्री को अपने बीच देख सभी बच्चे काफी उत्साहित थे।
मुख्यमंत्री ने ‘अपना घर’ में रहने वाले बच्चों के लिए की गई व्यवस्थाओं और बच्चों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की भी समीक्षा की। उन्होंने इस सराहनीय कार्य के लिए बेसहारा बच्चों के लिए कार्य कर रही बाल महिला उत्थान समिति के लोगों का भी आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बच्चों को मिठाइयां बांटी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज बच्चों के बीच आकर उनकी बचपन की यादें ताजा हो गई हैं. मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार इन बच्चों के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
इस मौके पर विधायक बृज भूषण गैरोला एवं सुरेश गड़िया भी मौजूद थे।

