मसूरी : मसूरी धनौल्टी रोड आईडीएच बिल्डिंग लक्ष्मणपुरी के पास नगर पालिका के कचरा संग्रहण केंद्र में बीती देर रात भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. आग से उठ रहे धुएं से आसपास के लोगों की स्थिति दयनीय हो गई। आग की सूचना पर मसूरी दमकल सेवा के जवान दमकल की तीन गाडिय़ों के साथ मौके पर पहुंचे और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

मसूरी दमकल सेवा के अधिकारी सत्येंद्र ने बताया कि देर रात करीब 11 बजे दमकल केंद्र पर सूचना मिली कि मसूरी आईडीएच भवन के पास कूड़े के ढेर में भीषण आग लग गई है. जिसके बाद दमकल विभाग के अधिकारी और जवान दमकल की तीन गाडिय़ों के साथ मौके पर पहुंचे और आग बहुत तेज होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए उन्हें 5 दमकलों का इस्तेमाल करना पड़ा और देर रात तक आग पर काबू पा लिया गया.
उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया दीपावली के कारण कूड़े के ढेर में पटाखे जलाने से आग लगी होगी, जिससे कूड़े के ढेर में आग लग गई. कचरा संग्रहण केंद्र में प्लास्टिक की मात्रा अधिक थी, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। उन्होंने कहा कि नगर प्रशासन को कचरा संग्रहण केंद्र में अत्यधिक प्लास्टिक संग्रह की अनुमति नहीं देनी चाहिए, जिसका जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए.

