मसूरी : गुरुवार को हरियाणा के एक कार चालक ने मसूरी क्षेत्र के क्यारकुली गांव के पास स्थित झील के पास होटल की पार्किंग से कूदकर आत्महत्या कर ली. कोतवाल डीएस कोहली ने बताया कि झील के पास क्यारकुली गांव के रास्ते में स्थित होटल के पास होटल की पार्किंग से नीचे एक व्यक्ति ने खाई में छलांग लगा दी.
सूचना पर पुलिस ने उसे खाई से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल के अनुसार हरियाणा के करनाल स्थित शिव कॉलोनी निवासी ज्योति प्रकाश शर्मा पुत्र सुनील कुमार शर्मा (44) चालक था।
गुरुवार को दिल्ली के यात्रियों को होटल में छोड़कर कार को सड़क किनारे खड़ा कर होटल की पार्किंग से नीचे कूद गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

