टिहरी जनपद के विकासखंड जौनपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत भटोली मैं जौनपुर पर्यटन कीड़ा एवं संस्कृतिक समिति सिल गांव द्वारा 13 वे विशाल खेल , संस्कृतिक एव विकास समारोह का विधिवत शुरू किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री अरुण कुमार सूद , जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुभाष रमोला , भाजपा नेता राजेश नौटियाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा, ब्लाक प्रमुख सीता रावत , जिला पंचायत सदस्य कविता रोठैंला , क्षेत्र पंचायत सदस्य मीनाक्षी चौहान , जौनपुर प्रधान संगठन अध्यक्ष सुंदर सिंह रावत सहित खेत के अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधियों सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया जिसमें कबड्डी वॉलीबॉल सामान्य ज्ञान दौड़ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों द्वारा भाग लिया गया।

आपको बता दें कि जौनपुर क्षेत्र में अनेक स्थानों पर इस प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया है जिसमें छुपी हुई प्रतिभाओ को आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही स्थानीय संस्कृति के सरंक्षण एव संवर्धन एव मनोरंजन के लिए भी स्थानीय गायक कलाकारों के साथी स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाती है वही प्रकार के कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधियों द्वारा भी भाग लिया जाता है जिसमें से जुड़ी हुई छोटी-बड़ी समस्याओं के निराकरण की भी मांग की जाती है
इस कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा हाल ही में चयनित केंपटी क्षेत्र के उत्तराखंड आंदोलन कार्यों को भी सम्मानित किया गया , कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री अरुण कुमार सूद नेत्रदान को संबोधित करते हुए कहा की सरकार द्वारा उत्तराखंड में बेहतर खेल नीति बनाई गई है जिसका सीधा लाभ खेल से जुड़े हुए खिलाड़ियों को होगा।
वहां उन्होंने की कीड़ा समिति से जुड़े टीम का धन्यवाद करते हुए सभी खेल प्रेमियों को इस भव्य खेलकूद कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी वहां जिला सहकारी समिति के अध्यक्ष सुभाष रमोला ने बताया बताया कि क्षेत्र में इस प्रकार के आयोजन बार-बार किए जाते हैं . लेकिन यदि एक प्रकार के छोटे-छोटे आयोजन ना कर हर्षित के खेल बिंदु में एक भव्य खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हो तो उसने प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्रियों के साथ साथ ही सामाजिक राजनीतिक तेज से जुड़े हुए सभी लोगों को कार्यक्रम में शिरकत करने का मौका मिलेगा।
जिसमें क्षेत्र को सभी छोटी-छोटी बड़ी परेशानी का भी समाधान हो जाएगा। जगह जगह खेलकूद करने से जनप्रतिनिधियों का हर जगह जाना संभव नहीं है जिससे खेलकूद तो चलते रहेंगे लेकिन विकास कार्यों में तीव्रता नहीं आ पाएगी। इसके साथ ही कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता राजेश नौटियाल ने श्री समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के छोटे-छोटे आयोजनों से क्षेत्र की छुट्टी हुई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है वही हमारी संस्कृति तो जौनपुर की संस्कृति है
इस दौरान समिति के अध्यक्ष संदीप खन्ना , उपाध्यक्ष सिकंदर राणा , कोषाध्यक्ष रितेश रावत , उप कोषाध्यक्ष दिनेश बर्तवाल , सचिव टीकम सिंह चौहान महासचिव जगत लाल डोगरा , सुनील नौटियाल आदि के साथ-साथ अनेक ग्रामीण महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया।

