देहरादून : उत्तराखंड के देहरादून स्थित सचिवालय में देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने शपथ ली और देश की अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दोहराया. इस दौरान अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सरकार के विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई.
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस (सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती) के अवसर पर सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय के सभी अधिकारियों और कर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने और देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने की शपथ दिलाई।
बता दें कि आज सरदार पटेल के जन्मदिन को पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. इसके लिए देश भर में विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, साथ ही सभी जिम्मेदार लोग देश की सुरक्षा और एकता बनाए रखने की शपथ भी ले रहे हैं. इसी कड़ी में उत्तराखंड सचिवालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी सुरक्षा और एकता की शपथ ली.
सरदार पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम : 31 अक्टूबर यानी आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती है. प्रदेश में हर जगह रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा, चंपावत में रन फॉर यूनिटी को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

