टिहरी गढ़वाल : राष्ट्रीय एकता दिवस मनाते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मंजगांव में मैराथन दौड़, कबड्डी, अंताक्षरी प्राथमिक व जूनियर कक्षाओं का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी, विशिष्ट अतिथि अनिल हटवाल व अध्यक्षता प्रधानाचार्य महावीर सिंह धनोला ने की। मैराथन दौड़ में सरस्वती शिशु मंदिर व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मंजगांव के बच्चों ने भाग लिया। मैराथन दौड़ को पर्यावरणविद् वृक्षामित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
जूनियर वर्ग मैराथन दौड़ में प्रथम राजमोहन कुमाई द्वितीय अक्षीत तृतीय आयुष। प्राथमिक वर्ग में प्रथम सोबित द्वितीय हार्दिक तृतीय आदर्श तथा बालिगा वर्ग में प्रथम पलक रमोला द्वितीय काजल व राधिका तृतीय राधिका कुमाई, अंताक्षरी में सरस्वती शिशु मंदिर मंजगांव प्रथम स्थान पर रहा, डॉ. सोनी ने प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया।
वृक्षमित्र डॉ सोनी
पर्यावरणविद् वृक्षामित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने कहा कि वल्लभभाई पटेल की समझ और नीतियों के कारण एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाया गया, ऐसे लौह पुरुष की जीवनी से हमें कई प्रेरणा मिलती है। हमने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मैराथन दौड़ के साथ-साथ कई कार्यक्रम आयोजित कर उनकी विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की. नेहरू युवा केंद्र प्रखंड समन्वयक अनिल हटवाल ने ऐसे लौह पुरुष की जीवनी से प्रेरणा लेने की अपील की, कहा कि हमारा जीवन तभी धन्य होगा जब हम इस समाज के लिए कुछ करेंगे, प्राचार्य महावीर सिंह धनोला ने कहा कि जीवन में लक्ष्य होना जरूरी हैं सफलता उन्ही को मिलती हैं। जिनके लक्ष्य निर्धारित हैं।
हुकुम सिंह कंडारी, सुमती डबरियाल, राकेश सिंह पंवार, उपासना, जान्हवी, काजल, कृष्णा, अंशु, अनुज, दिव्यांशु, दीपक, सिद्धर्ष, लक्की, अभिषेख, रितेश, अमित, मोहन, अर्जुन, सुभम आदि कार्यक्रम में मौजूद थे।

