देहरादून : चार नवंबर से छह नवंबर तक सेवन वंडर्स बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इसमें देहरादून के अलावा अन्य राज्यों के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे.
प्रतियोगिता का आयोजन परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय खेल हॉल में होगा। इस टूर्नामेंट में पुरुष युगल, महिला युगल, मिश्रित युगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता (देहरादून बैडमिंटन प्रतियोगिता) में देहरादून के अलावा उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, बिहार, हरियाणा के साथ-साथ पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के खिलाड़ी भाग लेने जा रहे हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष एलसी चावला के मुताबिक इसमें 17 साल से ज्यादा उम्र के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। इसमें एक खिलाड़ी अधिकतम तीन इवेंट में हिस्सा ले सकता है।
आपको बता दें कि टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा मौजूद रहेंगे. जबकि टूर्नामेंट के तीसरे दिन आयोजकों ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को न्योता दिया है.

