देहरादून : गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार के तत्वावधान में संगत के सहयोग से श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 553वां पवित्र प्रकाश पर्व मंगलवार 8 नवंबर को गुरुद्वारा रेसकोर्स के खुले मैदान में होगा. कथा-कीर्तन का प्रातरू 4.0 से दोपहर 3.0 बजे तक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनायी जाएगी ।
प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा पटेल नगर से शुरू होकर शनिवार 5 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक, दर्शन लाल चौक, घण्टा घर से पल्टन बाजार, धामावाला बाजार, लखी बाग़ पुलिस चौकी से शाम पांच बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मे समापन करेंगे।

महासचिव गुलजार सिंह ने कहा कि प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रभात फेरियां एवं श्री अखण्ड पाठ की लड़ी आरम्भ हैं नगर कीर्तन मे सभी गुरद्वारों एवं जत्थे बंदियों के शब्दी जत्थे, स्कूली बच्चे, बैण्ड, गुरु महाराज जी की पालकी आदि देखने लायक होंगे. अमृत संचार , 6 नवम्बर को प्रातरू 9.0 गुरुद्वारा सिंह सभा में होगा। प्रधान गुरबक्श सिंह ने कहा कि प्रकाश पर्व को लेकर सभी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, जिसमें संगत का पूरा सहयोग मिल रहा है. भाई शमशेर सिंह गुरु जी ने सभी धर्मों के लोगों को मानवता का पाठ पढ़ाया, परस्पर प्रेम से साथ रहने का उपदेश दिया।
आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अध्यक्ष गुरबक्श सिंह राजन, महासचिव गुलज़ार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, चरणजीत सिंह चन्नी, मंजीत सिंह चान्ना, अमरजीत सिंह छाबड़ा, सतनाम सिंह, देवेंदर सिंह भसीन, सुरजीत सिंह, राजिंदर सिंह राजा, गुरप्रीत सिंह जोली,जगजीत सिंह, जगमोहन सिंह,आर एस राणा आदि उपस्थित थे।

