उत्तरकाशी के डीएम ने राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर ली बैठक, धूमधाम से मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस
जिलाधिकारी आभिषेक रुहेला की अध्यक्षता में आगामी 9 नवम्बर गुरुवार को राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक हुई. बैठक में राज्य स्थापना दिवस को भव्य तरीके से मनाने की रूपरेखा तैयार की गई.

जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी. इसके साथ ही जिला मुख्यालय व तहसील स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद के परिजनों को सम्मानित किया जाए .

जिलाधिकारी ने नगर निकायों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य स्थापना दिवस 8 नवंबर को नगर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाये. उन्होंने शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी सरकारी/ गैर सरकारी विद्यालयों में ध्वजारोहण, प्रभातफेरी,निबंध प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए। युवा कल्याण एवं खेल विभाग को क्रॉस कंट्री दौड़ (महिला-पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिए।

कृषि विभाग को तहसील स्तर पर किसानों को बीज आवंटित करने और तहसील स्तर पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी देने के निर्देश दिये गये. वन विभाग को बड़े पैमाने पर पौधे लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी विभागाध्यक्षों को जिलाधिकारी द्वारा 8 नवंबर से सरकारी भवनों में शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक मध्यम रोशनी से जगमगाने सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये.

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर राज्य स्थापना दिवस की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिये.
बैठक में पुलिस अधीक्षक अर्पण यधुवंशी,मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार,जिला विकास अधिकारी के.के.पन्त, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल  सहित राज्य के आंदोलनकारी मौजूद थे.