मसूरी : 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक विंटर कार्निवल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बॉलीवुड सिंगर्स भी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे. उप जिलाधिकारी कार्यालय में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि विंटर कार्निवाल को भव्य बनाने के लिए उप जिलाधिकारी एवं एडीएम संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करेंगे.
मसूरी में 26 दिसंबर से पांच दिवसीय विंटर लाइन कार्निवाल का आयोजन होगा। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इस दौरान राज्य की संस्कृति और खान-पान से रूबरू कराया जाएगा।

मंगलवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में 26 से 30 दिसंबर तक मसूरी के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले विंटरलाइन कार्निवाल की तैयारियों को लेकर मसूरी महोत्सव समिति के सदस्यों व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की.
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पांच दिवसीय कार्निवाल में प्रदेश की संस्कृति एवं कला से परिचित स्थानीय कलाकारों के साथ ही विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे. कार्निवाल के दौरान एक दिवसीय फूड फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाएगा। विंटर लाइन कार्निवाल पर्वतीय संस्कृति की झलक है और उत्सव में स्थानीय उत्पादों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। पर्यटकों को राज्य की संस्कृति और खान-पान से रूबरू कराया जाएगा।
पहाड़ों की रानी मसूरी आने वाले किसी भी पर्यटक को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। मंत्री जोशी ने कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए पार्किंग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल एवं बिजली की उपलब्धता, अलाव की व्यवस्था और सफाई व्यवस्था की सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये.
डिप्टी कलेक्टर शैलेंद्र सिंह नेगी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि टाउन हॉल, जार्ज एवरेस्ट, गढ़वाल टेरेस, माल रोड सहित लंढौर व बार्लाेगंज क्षेत्र में विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा. जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ ही बाहर के कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है.
इस बार उत्तराखंड के स्थानीय कलाकारों और लोक संस्कृति के कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाएगी। विंटर कार्निवाल में ट्रैकिंग, बर्ड वाचिंग, स्टार र्गेजिंग, कवि सम्मेलन, बेबी शो, डॉग शो आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। उन्होंने बताया कि मसूरी के 200 साल पूरे होने पर विंटर कार्निवाल को भव्य रूप दिया जाएगा.
एडीएम देहरादून एसके बर्निवाल ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विंटर कार्निवाल में स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा, साथ ही मसूरी के 200 साल पूरे होने पर मसूरी के भविष्य पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा. वहीं, विंटर लाइन कार्निवाल में खेलकूद प्रतियोगिता और स्थानीय व्यंजन भी परोसे जाएंगे। उन्होंने बताया कि विंटर कार्निवाल को भव्य रूप देने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं,
साथ ही इसके प्रचार-प्रसार के लिए भी काम किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मसूरी होटल एसोसिएशन, टैक्सी एसोसिएशन, सामाजिक संस्थाओं व व्यापार मंडल आदि के सहयोग से विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप सहनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, ट्रेड यूनियन अध्यक्ष रजत अग्रवाल, एमडीडीए के कार्यकारी अभियंता अतुल गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आभास सिंह, कोतवाल दिगपाल सिंह कोहली, जगजीत कुकरेजा, नागेंद्र उनियाल, सदस्य अरविंद सेमवाल, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, प्रमिला पंवार, प्रदीप भंडारी आदि मौजूद थे.
देहरादून : राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी की 83वीं बैठक ,अपर मुख्य सचिव वित्त ने दिए ये निर्देश

