उत्तरकाशी ; जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने कोविड-19 के नए वैरिएंट के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की अहम बैठक की.
जिलाधिकारी ने एनआईसी कक्ष में आसन ग्रहण कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आक्सीजन सिलेण्डर, आक्सीजन कसंनट्रेटर, आक्सीजन बेड, वेंटिलेटर , आई.सी.यू. पर्याप्त मात्रा में बेड, मास्क, सैनिटाइजर और जरूरी दवाएं रखने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य केन्द्रों में लगे ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों की कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के निर्देश दिये.

स्वास्थ्य विभाग को खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ वाले मरीजों की पहचान कर उन्हें कोविड-19 की जांच कराने के निर्देश देकर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं. इस क्रम में स्वास्थ्य विभाग को कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने के साथ-साथ नियमित रूप से आम जनता को पूर्ण टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिये गये.

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार कुकरेती,आपदा प्रबंधक अधिकारी देवेंद्र पटवाल सहित अन्य अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए.