उत्तरकाशी : जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को लंबित शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संभागीय सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को एल1 व एल2 पर लंबित शिकायतों का निर्धारित अवधि में निराकरण करने के निर्देश दिए.

सीएम हेल्पलाइन में कुल 331 शिकायतें व मामले दर्ज किए गए हैं। वही जिले में अब तक कुल 1848 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है.

सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायत यथा आपदा प्रबंधन में 17, उच्च शिक्षा में 02, पीएमजीएसवाई में 04, जल संस्थान में 12, पेयजल निगम में 3, यूपीसीएल में 3, कृषि विभाग में 2, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति में 6,गा्रम्य विकास में 4, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में 9, जिला पंचायत मे 15, नगर पालिका व पचायतों में 5, पंचायत राज विभाग में 13,प्राथमिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा मे 39, राजस्व में 59, लोक निर्माण विभाग में 42, वन विभाग में 20, सहकारिता विभाग में 02, परिवहन विभाग में 1,पुलिस विभाग में 06,बागवानी में 10,पर्यटन में 2, भू-अभिलेख में 01, महिला कल्याण में 4, यूजेवीएन में 5, युवा कल्याण में 02, समाज कल्याण में 05,स्वजल में 02,सिंचाई विभाग में 04,जिला अस्पताल में 06 लंबित है।

मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार,अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, डी.एफ.ओ पुनीत तोमर,सीएमओ डा.विनोद कुकरेती, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ रजनीश सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी नरेश शर्मा महाप्रबंधक जिला उद्योग शैली डबराल,समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी,पंचायत राज अधिकारी,सी.पी.सुयाल आदि बैठक में मौजूद रहे.