देहरादून : उत्तराखंड के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि इस बार उत्तराखंड की केवल्य योगशाला को शरद महोत्सव समारोह में शामिल होने के लिए माउंट आबू ने निमंत्रण पत्र भेजा है। केवल्य योगशाला ने 29 दिसंबर को माउंट आबू में शाम के 7:00 बजे ज्यादा से ज्यादा लोगों को आने का न्योता दिया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को योग करवाया जा सके और उनका शरीर फ़ीट रह सके।
निरोग रहने के लिए योग आवश्यक है। योग ऐसी निशुल्क सेवा है जो सब को तंदुरुस्त बनाये रखने में मददगार है और आपकी आयु को भी बढ़ाता है। स्कूलों में भी प्रमुखता के साथ योग शिक्षा सरकारों को लागू करनी चाहिए। ताकी भारतवर्ष का आने वाला कल सुनहरे सपने की ओर बढ़ सके। योगा करने से अनेक बीमारियों में लाभ पहुंचता है तथा लगातार करते रहने से बीमारियां जड़ से खत्म हो जाती है और शारीरिक लाभ मिलता है। योग किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए है।
केवल्य योगशाला में परंपरागत योग’ अभ्यास के साथ साथ जीवन कैसे जिये’ और रोगों को योग अभ्यास से हमेशा के लिए दूर कर सकते है और अपने जीवन मे ऊर्जा स्फूर्ति से भर सकते है।
माउंट आबू शहर में 29 दिसंबर को शरद महोत्सव का आगाज होने जा रहा है जिस की तैयारियां शहर में जोरो शोरों के साथ शुरू कर दी गई। माउंट आबू का शरद महोत्सव की तैयारियों को लेकर नगर निगम टूरिज्म विभाग और प्रशासन पूरी तरह से जुटे हुए नजर आ रहे हैं। शरद महोत्सव 2022 नगरपालिका आबू पर्वत , टूरिज्म विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एवं प्रशासन के नेत्तत्व में आयोजित होने जा रहा है

समारोह की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर डॉ भंवरलाल के निर्देश पर उपखंड अधिकारी राहुल जैन ने संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को शरद महत्व के आयोजन के लिए जिम्मेदारी सौंपी है साथ ही 3 दिन तक होने वाले अलग-अलग कार्यक्रम को भी अंतिम रूप दिया गया है पर्यटन विभाग की सहायक निदेशक सुमिता मीणा ने बताया कि शरद महोत्सव में प्रतिदिन एडवेंचर एक्टिविटी , नेचर वॉक हॉट एयर बैलून सहित कई प्रकार की प्रदर्शनी जैसे कैवल्य योग शाला फ्री डेमो प्रदर्शनी, भारत सरकार टायफैड प्रदर्शनी , कृषि एव किसान कल्याण मंत्रालय भारत द्वारा इंटरनेशनल ईयर ऑफ़ मिलेटस 2030 की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जाएगा।
यह होंगे 3 दिन तक कार्यक्रम
पर्यटन विभाग की सहायक निदेशक मीणा ने बताया कि शरद महोत्सव के तहत 3 दिन तक अलग-अलग रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होंगे . 29 दिसंबर को रन फॉर माउंट आबू , लोक कलाकारों से सुसजिजत शोभा यात्रा , बोट रेस , रंगोली , मेहंदी मांडना सहित आर्मी द्वारा शस्त्र प्रदर्शनी े एव केवल्या योगशाला द्वारा योग्य प्रस्तुति , कबीर कैफे वह मुरालाला मालवाडा द्वारा संस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी।
वही 30 दिसंबर को आंतरिक सुरक्षा अकादमी द्वारा शस्त्र प्रदर्शनी , रस्साकशी , मटका दौर , मटका फोड़ , म्यूजिकल चेयर , व स्लो साइकिलिंग के अलावा श्याम घारू द्वारा बैंड प्रस्तुति व विलास जानवे ग्रुप द्वारा माइम प्रस्तुति और कूटले खां द्वारा कहीं प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही कार्यक्रम के अंतिम दिन 31 दिसंबर को चंदेश बपलोधा द्वारा बैंड प्रस्तुति बॉलीवुड नाइट नगर पालिका द्वारा आतिशबाजी सहित कहीं कार्यक्रम होंगे।

