पुरोला : मोरी के सांद्रा इलाके में दोस्तों के साथ नया साल मनाने के दौरान बड़कोट का एक युवक टौंस नदी में गिर गया. इसके बाद युवक का कुछ पता नहीं चला है। युवाओं का जश्न मातम में बदल गया।

शनिवार को बड़कोट क्षेत्र के सात दोस्त साल 2022 को विदा करने और नववर्ष मनाने के लिए मोरे स्थित सांद्रा गेस्ट हाउस के मैदान में पहुंचे. वहां उन्होंने एक पार्टी का आयोजन किया।

दोनों नहीं लौटे तो काफी देर बाद अन्य साथियों ने तलाश की

रात करीब एक बजे त्रिखिली बड़कोट निवासी चैन सिंह पुत्र खजान सिंह व स्याना चट्टी के महादेव सिंह सांद्रा पुल के पास शौच करने गए थे। अचानक दोनों गिर पड़े। झाड़ी में फंसकर महादेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब कि चैनसिंह नदी में बह गया।

दोनों नहीं लौटे तो काफी देर बाद अन्य साथियों ने तलाश की। रात तीन बजे घटना की सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी गई। इसके बाद किसी तरह महादेव सिंह को बाहर निकाला गया। चैन सिंह का कोई सुराग नहीं मिला। एसडीआरएफ और पुलिस की एक टीम ने रविवार को दिन भर अभियान चलाया।

थानाध्यक्ष मोरी मोहन सिंह कठैत ने बताया कि बड़कोट के भाटिया गांव के आशिष, त्रिखिली का चैंन सिंह, स्याना चट्टी का महादेव सिंह, पाली गांव के गुरूदेव सिंह, भाटिया का सौरव कुमार, कोलियूंका का दीपक राणा एवं स्याना चटी के कुलदीप सिंह सांद्रा मैदान में नया साल मनाने गए थे। जिसमें देर रात दो युवक फिसल गए। एक घायल है और एक का पता नहीं चल रहा है।