टिहरी : इस बार गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली राजपथ पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की टीम का नेतृत्व गढ़वाल केंद्रीय विवि एसआरटी परिसर बादशाहीथौल , हिन्दी विभाग की सहायक प्रोफेसर अपर्णा सिंह करेंगी। हिंदी शिक्षक डॉ. अपर्णा सिंह बादशाहीथौल परिसर में गणतंत्र दिवस पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के एनएसएस स्वयंसेवकों की एक टीम का नेतृत्व करेंगी। इस साल यूपी और उत्तराखंड के एनएसएस वॉलंटियर्स का दल भी परेड में नजर आएगा।

डॉ अपर्णा एक जनवरी से 31 जनवरी तक गणतंत्र दिवस परेड में दोनों राज्यों के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के दल का नेतृत्व करेंगी। यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.अन्नपूर्णा नौटियाल, एसआरटी परिसर के निदेशक प्रो. एए बौड़ाई, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अनूप सेमवाल डॉ. सिंह को बधाई दी गई। परेड में हिस्सा लेने के लिए टीम दिल्ली रवाना हो गई है।