मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को एक पत्र लिखा है जिसमे उन्होने मसूरी के नागरिक और व्यापारियों के उत्पीड़न के बारे में बताया है ।

मामला ये है कि माल रोड पर अवैध स्कूटरों को रोकने के लिए पुलिस विभाग को जगह-जगह बैरियर लगाने का आदेश दिया गया. जिस पर मालरोड स्थित लवली आमलेट शॉप के सामने तिलक रोड को जोड़ने वाली सड़क पर बैरियर लगाये जा रहे थे। जिसको लेकर मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को एक पत्र लिखा है।

मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने पत्र में लिखा है कि मॉल रोड पर जगह जगह बैरियर लगाए गए है। जो कि एक गलत बात है . पत्र में अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बहुत बाते लिखी है। मसूरी मॉल रोड नगर पालिका के अधीन है और हाल ही में उत्तराखंड ट्रैफिक पुलिस और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा बिना किसी अनुमति के जगह जगह संपर्क मार्गों पर बैरियर लगाने का कार्य किया जा रहा है ।

नगर पालिका की बोर्ड में कोई ऐसा प्रस्ताव पारित नहीं है जिसमे इस तरह के बैरियर जो जनता के आवागमन में अविरुद्ध पैदा करें, इसके बावजूद ये बैरियर लगाये जा रहें हैं। ये बैरियर दुग्गल विला रोड, कसमंडा होटल रोड़, किताबघर चर्च रोड, पद्मिनी निवास रोड, गन हिल रोड, हंपटों कोर्ट रोड, तार गली, नाज़ गली, चीच चॉक्लेट के सामने, बाटा स्लोप के पास, न्यू मार्किट में, ग्रीन रेस्टोरेंट के पास , पिक्चर पैलेस के पास, शगुन वेडिंग हॉल रोड, बराह्केंची रोड़ आदि पर लगाये जाने प्रस्तावित हैं।

अगर प्रशाशन ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करना चाहता है तो पहले वो ट्रैफिक पुलिस की नियुक्ति मसूरी में करें , फिर नगर पालिका द्वारा बोर्ड बैठक में बैरियर को लगाने का प्रस्ताव आना चाहिए, पारित होना चाहिये, और इस सम्बंध में मुख्य अखबारों में जनता से सुझाव मांगने और शिकायत का नोटिस आना चाहिए , उसके बाद जनता से सुनवाई होनी चाहिए और फिर सभी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर मसूरी की बेहतरी के लिए प्लान बनाना चाहिए । जल्द से जल्द ये बैरियर को लगाने हेतु असंवैधानिक निर्णय को तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी जाए ।

मसूरी में 31.12.2022 को एकाएक ट्रैफिक रोककर और किंक्रेग स्तिथ पार्किंग को चलाने की मंशा से पुलिस द्वारा समस्त पर्यटकों की गाड़ियों को रोक दिया गया जिससे मसूरी की अर्थ व्यवस्था को काफी नुक्सान पहुंचा है । इस घटना से उत्तराखंड की पर्यटन निति पर भी असर प़डा है। मसूरी के व्यापारी खाली बैठे रहे और अधिकाँश होटल और होम स्टे खाली रहे और मायूस रहे।

ये पुलिस द्वारा उत्पीड़न है मसूरी की जनता पर और पर्यटकों को परेशान करने की मंशा साफ़ है , पुलिस द्वारा ये कदम पर्यटन को कम करने की दिशा में है , पुलिस अपने नियम आम जनता पर थोपना चाहती है जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं । पुलिस द्वारा लागू की गयी वन वे व्यवस्था से भी पर्यटन अस्त व्यस्त हुआ है। भविष्य में अगर ऐसा होता है तो उग्र आंदोलन पुलिस के खिलाफ किया जायेगा ।

दिनांक 02.01.2022 को पुलिस का रवैया रहस्मय है , कुछ VIP लोगों को बचाने में पुलिस ने कोई कसर नहीं छोड़ी और जब एक दिल्ली के व्यापारी के दस गाड़ियों के काफिले ने मसूरी में आतंक मचाया , हथियार लेहराय और मार पीट की तो मसूरी पुलिस इन्ही रसूकदारों को बचाती नज़र आयी , जनता में बहुत रोष है और नाराज़गी है ।

इस अवसर पर मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ,जगजीत कुक्रेजा ,नागेन्द्र उनियाल आदि लोग उपस्थित थे।

मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन और जनता ने माल रोड के संपर्क रोड पर बैरियर लगाने का विरोध किया।