टिहरी : एलपी जोशी को टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड का कार्यकारी निदेशक बनाया गया है.बुधवार को उन्होंने अपना पदभार संभाल लिया है। इससे पहले, वह टिहरी बांध के दूसरे चरण के तहत निर्माणाधीन पीएसपी परियोजना और अरुणाचल प्रदेश में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को आवंटित परियोजनाओं के कार्यकारी निदेशक के पद पर रह चुके हैं।

इसके साथ ही एलपी जोशी को विभिन्न विभागों में काम करने के साथ-साथ विभिन्न परियोजनाओं को चालू करने का अच्छा अनुभव है। एलपी जोशी ने मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज गोरखपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ऑनर्स की डिग्री और जल संसाधन विकास और प्रबंधन विभाग आईआईटी रुड़की से पोस्ट ग्रेजुएट (एम.टेक) किया है।

जोशी ने टीएचडीसी इंडिया की विभिन्न निर्माणाधीन और आगामी परियोजनाओं की सभी बिजली परियोजनाओं के डिजाइन और इंजीनियरिंग में योगदान दिया। जैसे टिहरी के पीएसपी, विष्णुगाड़ हाइड्रोइलेक्ट्रिक परियोजना, दुकवा लघु जल विद्युत परियोजना और टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की जटिल जल विद्युत परियोजना, टिहरी डैम, कोटेश्वर जल विद्युत परियोजना के निर्माण कार्य में भी अपना योगदान दिया है.

एलपी जोशी ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में कई शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। जोशी ने जर्मनी और फ्रांस में कंट्रोल सिस्टम और गवर्निंग सिस्टम का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। टीएचडीसीआईएल टिहरी में कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण करने पर विभिन्न यूनियनों, संघों और कर्मचारियों ने एलपी जोशी का स्वागत और बधाई दी।

एलपी जोशी पूर्व में टिहरी बांध परियोजना के पंप स्टोरेज प्लांट के कार्यपालक अधिकारी थे. अब जोशी टिहरी बांध परियोजना टिहरी के कार्यकारी निदेशक बन गए हैं। इससे पहले उमेश कुमार सक्सेना कार्यकारी निदेशक थे।

वित्त व संसदीय कार्य मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने टपकेश्वर महादेव मंदिर के समीप संतोषी माता मंदिर के स्थापना दिवस पर शिरकत की