मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत के भट्टा गांव पहुंचने पर हमारी मातृ शक्ति द्वारा जोरदार स्वागत किया गया. इस अवसर पर भट्टा गांव के ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, भाजपा कार्यकर्ताओं, जिला पंचायत सदस्यों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया.

स्वागत समारोह में मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष बनने पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भट्टा गांव हमेशा भाजपा का गढ़ रहा है और मसूरी विधायक व मंत्री गणेश जोशी ने इस क्षेत्र के विकास में अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विकास और समस्याओं के समाधान का रथ भविष्य में भी जारी रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि मसूरी मंडल भट्टा गांव के कार्यकर्ताओं को भी साथ लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को पहले प्राथमिकता दी गई थी और भविष्य में इस क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए काम को प्राथमिकता दी जाएगी।
मेरे पंचायत के भट्टा गांव कि हमारी मातृ शक्ति द्वारा मसूरी मंडल अध्यक्ष बनने पर स्वागत समारोह के लिए में मातृशक्ति का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूं मेरे क्षेत्र की समस्त मातृशक्ति का मुझे आशीर्वाद हमेशा मेरे पे बना रहता है इतना प्यार और सम्मान में शब्दों में अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर सकता फिल्म आप सभी का ऋणी रहूंगा विश्वास दिलाता हूं सदैव आप लोगों के साथ खड़ा रहूंगा।
इस अवसर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

