राज्य सरकार जल्द ही उत्तराखंड में बाइक एंबुलेंस सेवा शुरू करेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को एक माह के भीतर योजना का खाका तैयार करने का समय दिया गया है। विभाग की ओर से स्वास्थ्य कर्मियों, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं को बाइक दी जाएगी।
बाइक एंबुलेंस सेवा शुरू करने के पीछे सरकार का मकसद है कि कई बार ट्रैफिक जाम, पहाड़ों की खराब सड़कों के कारण मरीजों को अस्पताल ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. बाइक एंबुलेंस से मरीजों या जरूरतमंदों को तुरंत अस्पताल ले जाया जा सकता है।
स्वास्थ्य कर्मी, एएनएम, आशा कार्यकर्ता घर पर ही स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराती हैं। सरकार इस सेक्टर के कर्मचारियों के लिए बाइक एंबुलेंस सर्विस चला सकती है। साथ ही अगर किसी मरीज को दवाओं की जरूरत है तो बाइक एंबुलेंस से घर तक दवाएं पहुंचाई जा सकती हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि कैबिनेट ने बाइक एंबुलेंस सेवा को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. योजना को धरातल पर उतारने के लिए विभाग कार्ययोजना तैयार करेगा। इसके बाद ही सेवा शुरू होगी। पहाड़ी इलाकों में बाइक एंबुलेंस सेवा कारगर हो सकती है।
उत्तराखंड में बाइक एंबुलेंस सेवा शुरू करने का सरकार का यह एक अच्छा प्रयास है। खासकर उन मरीजों को इस सेवा से ज्यादा फायदा होगा। जो दवा लेने अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं। बाइक एंबुलेंस उन्हें घर पर ही दवा उपलब्ध कराएगी। साथ ही अगर कोई सामान्य मरीज डॉक्टर के पास जांच या परामर्श के लिए आना चाहता है तो वह बाइक एंबुलेंस अस्पताल पहुंच सकता है। -अनूप नौटियाल, अध्यक्ष, एसडीसी फाउंडेशन
सैफ अली खान बने स्टार लॉर्ड – मार्वल फ्रेंचाइजी में हुए शामिल

