,स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 समारोह का आयोजन जल शक्ति मंत्रालय द्वारा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में किया गया । ग्रामीण पेयजल और स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला चैंपियनों को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया।
उत्तराखंड राज्य की दो ग्राम प्रधानों निकिता चौहान ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत जोशी गोठान देहरादून व कविता गोस्वामी ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत बागेश्वर को स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया. इस आयोजन में देश की 18 चयनित महिला चैम्पियनों को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया।

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ओडीएफ प्लस विलेज, गोवर्धन बायोडिग्रेडेबल वेस्ट एंड प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट और ग्रे-वाटर या फेकल स्लज मैनेजमेंट सहित विभिन्न श्रेणियों में किए गए कार्यों के लिए पुरस्कार दिए गए, साथ ही नीता चौहान को प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन एवं कविता गोस्वामी को ओडीएफ मॉडल विलेज की श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किया गया।
गजेंद्र सिंह शेखावत जल शक्ति मंत्री भारत सरकार विश्वेश्वर टूडू राज्यमंत्री जल शक्ति मंत्रालय प्रहलाद सिंह पटेल राज्य मंत्री जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार देवु सिंह चौहान राज्यमंत्री संचार मंत्रालय भारत सरकार, विनी महाजन सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग पंकज कुमार, सचिव जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग द्वारा महामहिम राष्ट्रपति जी के साथ इस कार्यक्रम में
पुरस्कार वितरण किया गया।
कार्यक्रम में राज्य की ओर से श्रीमती अनुराधा पाल जिलाधिकारी बागेश्वर श्रीमती हिमाली जोशी पेटवाल इकाई समन्वयक स्वजल, श्री सुशील मोहन डोभाल जिला विकास अधिकारी देहरादून, श्री नमित रमोला अधीक्षण अभियंता जल जीवन मिशन ,श्री संजय पांडे, श्री सुरेश पांडे, श्रीमती मंजू जोशी, श्री गिरजा शंकर भट्ट, सुश्री लक्ष्मी कुमारी स्वजल एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों की महिला प्रधानों,महिला समूह की प्रतिनिधियों आदि के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
श्री नितेश कुमार झा सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग उत्तराखंड शासन एवं श्री उदय राज सिंह निदेशक द्वारा सभी सम्मानित विमेन चैंपियनों को बधाई व शुभकामनाएं दी गई है।

