उत्तरकाशी : चिन्यालीसौड़ के बड़ीमणि गांव में गुलदार ने एक महिला को अपना निवाला बना लिया है. गुलदार के हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आदमखोर गुलदार के हमले से इलाके में दहशत है खेत में घास काटते समय आदमखोर गुलदार ने एक महिला पर आत्मघाती हमला किया है.

जानकारी के अनुसार बड़ीमणि गांव की सुनीता देवी पत्नी सुंदरलाल रोजाना की तरह शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने खेत में घास काट रही थी. तो गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और उसे मार दीya । सुनीता देवी ने गुलदार से जान बचाने के लिए काफी जद्दोजहद की, लेकिन आखिर में वह आदमखोर गुलदार से अपनी जान नहीं बचा पाई। वह मौके पर मर गई ।

वह मौके पर मर gaie । सुनीता के अचानक चले जाने से परिवार में मातम पसर गया है। अब इस इलाके में गुलदार के हमले से ग्रामीण काफी दहशत में हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर ग्रामीणों को बचाने की मांग की है.

आपको बता दें कि उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक बना हुआ है. गढ़वाल के पौड़ी, उत्तरकाशी, हरिद्वार और कुमाऊं के नैनीताल, अल्मोड़ा जिलों में यह दहशत बहुत अधिक है। आए दिन जंगली जानवर आबादी वाले इलाकों में पहुंच रहे हैं। जिससे मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। वन विभाग भी इन मामलों पर लगातार नजर रख रहा है। मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए वन विभाग लगातार प्रयास कर रहा है।

मसूरी : कर्नाटक की जीत से उत्साहित कांग्रेसियों ने पटाखे और मिठाइयां बांटकर मनाया जश्न