देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

देश में कोरोना के खिलाफ जंग के बीच इस बार चारों धामों के श्रद्धालु अब ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे. इसके लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने देवस्थानम बोर्ड को व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। ऑनलाइन दर्शन के साथ-साथ श्रद्धालु ऑडियो सिस्टम के जरिए पूजा अर्चना भी कर सकेंगे। कोरोना के बढ़ते मामले और देश-दुनिया के तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने इस साल चार धाम यात्रा को स्थगित कर दिया है. ऐसे में श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए उत्तराखंड सरकार श्रद्धालुओं के लिए चारधाम के वर्चुअल दर्शन की तैयारी कर रही है. बता दें यमुनोत्री धाम के कपाट 14 मई, गंगोत्री धाम के कपाट 15 मई, केदारनाथ धाम के कपाट 17 मई, और बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई को खुल रहे हैं।

इस संबंध में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से भी चर्चा की. जिस पर मुख्यमंत्री ने उचित सुझाव भी दिया है. यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के वर्चुअल दर्शन की व्यवस्था कर चारों धामों के दर्शन करने के इच्छुक देश विदेश के श्रद्धालु मंदिर के गर्भगृह को छोड़कर बाकी मंदिर परिसर के ऑनलाइन दर्शन और ऑडियो के माध्यम से पूजा अर्चना कर सकेंगे।

बता दें कि गुरुवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भी इस संबंध में चारधाम देवस्थानम बोर्ड के सीईओ रविनाथ रमन से बात की थी. पत्र लिखकर ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था करने का निर्देश दिए । कहा गया है कि चारधाम के वर्चुअल दर्शन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है. जिससे कोरोना काल में तीर्थयात्री घर पर सुरक्षित रह सकेंगे, चारधाम के वर्चुअल दर्शन कर सकेंगे और पूजा-अर्चना कर आरती कर सकेंगे. कोरोना वैक्सीन जरूर लगाएं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने राज्य की जनता से अपील करते हुए कहा कि जब उनकी बारी हो तो वह कोरोना वैक्सीन लगा लें। इस कठिन समय में देश की सेवा करने के लिए वैक्सीन का लाभ उठाएं। उचित दूरी बनाते हुए मास्क, सैनिटाइज आदि का प्रयोग करें।