हल्द्वानी , PAHAAD NEWS TEAM

चित्रशीला घाट पर लंबे समय से चीता लगाने के नाम पर कुछ लोग 1500 रुपये से लेकर 2,000 रुपये तक की वसूली कर रहे थे. शनिवार को इसी बात पर घाट पर चीता लगाने वाले दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले. पूरे मामले में पीड़ित ने हल्द्वानी नगर निगम में इसकी शिकायत की है. जिसके बाद नगर निगम ने पूरे मामले की जांच के बाद चीता लगाने वाले एक गिरोह और चिता की लकड़ी की आपूर्ति करने वाले वन विकास निगम के कर्मचारियों की मिलीभगत पाई है. अब वन विकास निगम के कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है।

शनिवार को चिता लगाने वाले दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई । जिससे अंतिम संस्कार करने पहुंचे लोगों में दहशत फैली हुई है । चीता लगाए जाने के नाम पर वसूली की शिकायत के बाद सहायक नगर आयुक्त बिजेंद्र चौहान ने छापेमारी की मामला सही पाया गया | चित्रशीला घाट पर चिता लगाने के लिए कुछ युवक लोगों से 1,500 से लेकर 2,000 रुपए तक लेते हैं। इसमें घाट पर लकड़ी सप्लाई करने वाले वनकर्मी भी शामिल हैं।

आरोप था कि जो लोग चिता जलाने के लिए पैसे नहीं दे रहे हैं, उनके साथ वन विकास निगम के कर्मचारी भेदभाव कर रहे हैं . पहले उन लोगों को लकड़ी दी जा रही है जिन्होंने चिता लगाने के लिए कर्मचारियों को पैसे दिए हैं। आरोप यह भी था कि पैसे नहीं देने वालों को निगम के कर्मचारी गीली लकड़ी दे रहे हैं..

सहायक नगर आयुक्त ने जांच की तो पूरा मामला सच निकला। जिसके बाद उन्होंने वन विकास निगम के कर्मियों और पैसे देकर चिता लगाने वाले लोगों को जमकर फटकार लगाई . साथ ही नगर निगम ने पूरे मामले में वन विकास निगम के कर्मचारियों को शामिल होने की बात अधिकारियों को पत्र लिखकर की है. ऐसा में अब वन विकास निगम पूरे मामले की जांच कर दोषी वन कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने जा रहा है . फिलहाल पूरा मामला पुलिस तक नहीं पहुंच पाया है।