देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
मौसम विभाग ने राज्य में 19 और 20 को भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन दो दिनों में देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में कहीं न कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार कुछ जगह भारी से भारी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इससे भूस्खलन और नदियों और नालों का प्रवाह बढ़ने की संभावना है। इसके चलते नदी नालों के पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है. मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि 17 तारीख को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। 18 को पश्चिमी विछोभ के चलते मौसम में बदलाव आएगा। वहीं उन्होंने 18 को टिहरी समेत कई पहाड़ी जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है.
पहाड़ी जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार कुछ जगह भारी से भारी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इससे भूस्खलन और नदियों और नालों का प्रवाह बढ़ने की संभावना है। इसके चलते नदी नालों के पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है

