देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड में कोविड-19 संक्रमण पर रोकथाम के लिए सरकार ने अहम आदेश जारी किए हैं. राज्य सरकार द्वारा महामारी को लेकर आवश्यक सुझाव समिति का गठन किया गया है।साथ ही संक्रमित मरीजों के ठीक होने के बाद मानसिक रोग से प्रभावित होने पर मनोचिकित्सकों की व्यवस्था करने से संबंधित आदेश भी जारी किए गए हैं | इसके अलावा अब निजी स्वास्थ्य क्षेत्र में भी वैक्सीन उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

महत्वपूर्ण सुझाव समिति गठित

प्रदेश में संक्रमित मरीजों के बड़ी संख्या में मानसिक रोग से प्रभावित होने की जानकारी मिल रही हैं . ऐसे में राज्य सरकार ने ऐसे मरीजों के इलाज के लिए मनोचिकित्सकों की विशेष व्यवस्था की है . इसके तहत मनोचिकित्सक ई-संजीवनी के तहत मरीजों को सुझाव दे सकेंगे। सुझाया गया समय सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। उधर दूसरी तरफ कोविड महामारी के दौरान सरकार ने स्वास्थ्य संबंधी जरूरी कदम और प्रोटोकॉल स्थापित करने के लिए एक 14 सदस्य कमेटी का गठन किया है . समिति में एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह समिति महामारी के दौरान सरकार को सभी आवश्यक सुझाव और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराएगी।

निजी स्वास्थ्य क्षेत्र में मिल सकती है वैक्सीन

राज्य में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन उत्तराखंड की तरफ से सभी स्थानीय अध्यक्षों और सचिवों को भी एक पत्र लिखकर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की तरफ से वैक्सीन को निजी बाजार में वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा गया है. पत्र के मुताबिक सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया वैक्सीन को बाजार में ₹600 प्रति डोज पर उपलब्ध कराना चाहता है। जिसके लिए विभिन्न संस्थान आवेदन कर सकते हैं। इस तरह अब निजी स्वास्थ्य क्षेत्र में भी जल्द ही वैक्सीन उपलब्ध होने की उम्मीद है