मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

मसूरी में भाजपा बोर्ड अध्यक्ष मोहन पेटवाल नगर पालिका परिषद के कांग्रेस अध्यक्ष दर्शन रावत और प्रताप पवार द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मसूरी में भाजपा की लोकप्रियता से परेशान हैं.

उन्होंने कहा कि मसूरी की स्वास्थ्य सुविधाएं वर्तमान में काफी बेहतर हो गई हैं, जबकि मसूरी में एक की छत के नीचे सभी को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार न केवल मसूरी के विकास के लिए काम कर रही है, बल्कि पूरे उत्तराखंड में विकास के लिए काम किया जा रहा है

भाजपा विधायक गणेश जोशी ने दिन-रात मेहनत की, जो कांग्रेस के शासन में नहीं हो सकी। आज मसूरी में मल्टीपर्पज पार्किंग बन रही है। मसूरी में पेयजल की समस्या को देखते हुए मसूरी यमुना पेयजल योजना के तहत कार्य किया जा रहा है

वही मसूरी पुरूकुल देहरादून रोपवे योजना को मंजूरी मिल गई है, जिससे पर्यटन के साथ मसूरी में करीब 1 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। मसूरी जीरो पॉइंट पर 500 वाहन पार्क करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है.

उन्होंने बताया कि मसूरी विघायक गणेश जोशी वर्तमान में कैबिनेट मंत्री के साथ देहरादून के प्रभारी मंत्री हैं, लेकिन वे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देशन में देहरादून के साथ पूरे उत्तराखंड के विकास के लिए काम कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस बड़ी-बड़ी बातें करती रही लेकिन धरातल पर कुछ नहीं कर सकी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा मसूरी में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की घोषणा को कोरी बता रहे हैं.

उन्होंने कांग्रेस पार्षदों से कहा कि एक दिन में कोई घोषणा पूरी नही होती है, ऐसे में मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए डेढ़ महीने का समय दिया है और डेढ़ महीने बाद उन्हें यह सवाल उठाना चाहिए. .

उन्होंने कहा कि सेंट मैरी के पास ओपीडी 15 मई से शुरू हुई, यह क्षेत्र सभासद दर्शन रावत के में आता है और सभासद को ही नहीं मालूम की अस्पताल में ओपीडी संचालित हो रही है कि नहीं . उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा एक एंबुलेंस संचालित करके वाहवाही लूटने की कोशिश की जा रही है

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जहां एक नहीं चार चार एंबुलेंस मसूरी को दी हैं, वहीं मसूरी के लोगों को इसका फायदा मिल रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है, लेकिन कांग्रेस पार्टी कुछ नहीं करना चाहती और जो कर भी रहे हैं उनके ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का काम कर रही है, जिसे जनता देख रही है.

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में सभी को एकजुट होकर लोगों की मदद करनी चाहिए न कि दलगत राजनीति करनी चाहिए. उन्होंने कांग्रेस के नेताओं को दलगत राजनीति से उठकर कोरोना संक्रमण की लड़ाई में एकजुटता दिखाते हुए लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि 2022 में जनता किसका समर्थन करे या न करे, समय बताएगा , लेकिन कांग्रेस को मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद कर दें क्योंकि कांग्रेस के कार्यकाल को उत्तराखंड ही नहीं पूरा देश जानता ने देखा है । जहा पर कांग्रेस के मुख्यमंत्री दो दो सीट से लडे और बुरी तरह हार गए.