टिहरी , PAHAAD NEWS TEAM
जौनपुर ब्लॉक के कैंपटी-थत्यूड़ मोटर मार्ग पर कफुल्लटा गदेरे के पास एक बार फिर भूस्खलन क्षेत्र सक्रिय हो गया है. इससे राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को कई बार भूस्खलन क्षेत्र के ट्रीटमेंट को लेकर अवगत कराया गया, लेकिन इस पर समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई. बरसात के मौसम में अब ग्रामीणों को बड़े खतरे की आशंका है।

उत्तराखंड : कफुल्लटा में ग्रामीणों ने की गदेरे को खोलने की मांग, यहां है मलबे से बनी झील
क्षेत्र के समाजसेवी जयप्रकाश नौटियाल का कहना है कि पीएमजीएसवाई को लोग सड़क का मलबा नीचे गदेरे में फेंक रहे हैं. इस कारण गदेरे में झील बननी शुरू हो गई है। बारिश के कारण गदेरे में पानी का बहाव बढ़ जाएगा। इससे जलभराव होगा और पानी जमा होकर बड़ी झील बनने की संभावना है। उन्होंने बताया है कि झील में लीकेज के कारण नीचे ढाणा बाजार स्थित इंटर कॉलेज सहित कई आवासीय भवनों को खतरा पैदा हो गया है . विभाग को जल्द इस कार्य की मरम्मत और मलबे को डंपिंग जोन में डंप करना चाहिए । गदेरे में पानी से बचाव के लिए चक डैम दीवार और गदेरे को खोलने की मांग की गई है।
इस मामले में पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता नीमू चमोली का कहना है कि पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क के ऊपर सड़क पर आ गया. जिसे जेसीबी से हटा दिया गया। गदेरे में एकत्रित हुए पानी को खोला जा रहा है ।

