देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर चकराता के आपदा पीड़ितों की मदद के लिए एक टीम का गठन किया गया था. इसका गठन जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, महामंत्री अरुण मित्तल, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष मोनिका अग्रवाल, अमर सिंह चौहान, वीरेंद्र चौहान और विवेक अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया. टीम ने प्रभावितों को सरकार द्वारा जारी वित्तीय सहायता चेक प्रदान किए। साथ ही प्रत्येक परिवार को 60 राशन और पांच कंबल दिए गए। इस मौके पर नीरज नौटियाल, बिल्लू सिंह, नवीन तोमर, संजय तोमर, रवि सिंह राजगुरु, दीवान सिंह राणा, सुभाष रावत, नरेश रावत, वीरेंद्र चौहान मौजूद थे.

उत्तराखंड : आपदा पीड़ितों की मदद करती भाजपा टीम
चकराता विधानसभा के ग्राम कोल्हा खत बणगांव प्राकृतिक आपदा ग्रस्त परिवारों में पहुंचकर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिलाया माननीय मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी के आदेश पर परिवारों को चार चार लाख सहायता प्रदान कर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चेक प्रदान किया तथा भारतीय जनता पार्टी ने उन परिवारों को 60,60 किलो राशन व 5,5 कंबल व ₹5000, 5000 दवाई हेतु सहायता प्रदान करी तथा उन परिवार में जो मृत्यु हुई उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन परिवारों के लिए भगवान से प्रार्थना की उन्हें दुख सहने की शक्ति प्रदान करें |

उत्तराखंड : आपदा पीड़ितों की मदद करती भाजपा टीम

