देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
एसओजी टीम द्वारा निर्धारित कीमत से अधिक कीमत पर कोरोना का टेस्ट करते समय एक आरोपी को पुरानी नेहरू कॉलोनी से स्टिंग कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ एसओजी की टीम ने थाना नेहरू कॉलोनी में मामला दर्ज कर लिया है। जिसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
एसएसपी के आदेश के अनुसार वर्तमान में कोविड महामारी में किये जा रहे उपकरणों की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है. एक आरोपी को एसओजी टीम ने कोरोना टेस्ट के लिए निर्धारित मूल्य से अधिक जांच कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी राज शर्मा का स्टिंग कर कोविड टेस्ट किट के साथ ओल्ड नेहरू कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया था.
आरोपी के खिलाफ एसओजी की टीम ने थाना नेहरू कॉलोनी में मामला दर्ज कर लिया है। जिसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी राकेश गुसाईं ने बताया कि आरोपी राज शर्मा के खिलाफ कोतवाली नेहरू कॉलोनी में महामारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

