उत्तरकाशी,

छात्र संघ चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी होने के बाद उत्तरकाशी के रामचंद्र उनियाल महाविद्यालय में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई। छात्रसंघ के लिए कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा भरा। अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। जिसको लेकर छात्र संघ चुनाव अधिकारी ने बताया कि उत्तरकाशी छात्रसंघ चुनाव के लिए आर्यन ग्रुप, ओम ग्रुप, एबीपी व साहित्य के लोगों ने नामांकन किया। शनिवार को डिग्री कॉलेज उत्तरकाशी में छात्रसंघ चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर राहुल नौटियाल, रोहित नेगी, अंकित राणा तथा शीशपाल लाल ने नामांकन दाखिल किया। साधना और सुमन ने उपाध्यक्ष पद पर, कुलदीप और सत्येंद्र ने सचिव, भगवान सिंह चैहान ने सह सचिव, शिवांश उनियाल व अमित कुमार ने कोषाध्यक्ष तथा निखिल मोहन और गोविंद कुमार रंगीला ने विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए नामांकन पर्चा भरा। तो वहीं छात्र संघ चुनाव को लेकर लगातार अलग-अलग संगठनों ने जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। छात्र संगठनों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर ढोल-नगाड़ों और डीजे की थाप पर शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपने प्रत्याशियों के लिये वोट मांगे।