देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

कोरोना कर्फ्यू के दौरान पुलिस लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद कर रही है. मिशन हौसला के तहत झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले 500 परिवारों को रायपुर पुलिस द्वारा कोविड किट, मास्क, सैनिटाइजर का वितरण किया गया. पुलिस ने ट्रकों और लोडिंग वाहनों के चालकों और सफाईकर्मियों को भोजन के 200 पैकेट उपलब्ध कराए।

देहरादून में जारी कोविड कर्फ्यू के दौरान कोरोना की जंग में उत्तराखंड पुलिस लगातार मानव सेवा के लिए काम कर रही है. मिशन हौसला अभियान के तहत मलिन बस्तियों में रहने वाले गरीब लोगों के 500 परिवारों को सेनेटाइजर, मास्क और साबुन बांटे गए। साथ ही विटामिन-सी की गोलियां भी बांटी। पुलिस रायपुर पुलिस ने अपने संसाधनों एवं समाजसेवियों के माध्यम से सामान जुटाकर वितरित किया ।

एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि मिशन हौसला के तहत सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने थाना क्षेत्रों में आमजन को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है. लोग पुलिसवालों से मदद मांगने आ रहे हैं, जिन्हें हर संभव मदद दी जा रही है.

मिशन हौसला अभियान के तहत झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब तबके के 500 परिवारों को सैनिटाइजर, मास्क, साबुन वितरित किया गया. साथ ही विटामिन-सी की गोलिया भी बांटी गई. थाना रायपुर पुलिस ने स्वयं के संसाधनों एवं समाजसेवियों के माध्यम से सामान जुटाकर वितरित किया