मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
मसूरी में गर्भवती महिलाओं के इलाज की समुचित व्यवस्था करने की मांग भाजपा महिला मोर्चा ने की है. इसके लिए महिला मोर्चा ने एसडीएम मसूरी के जरिए सीएम तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि मसूरी में गर्भवती महिलाओं को उचित स्वास्थ्य सेवाएं मिले और प्रसव की व्यवस्था करने की मांग की है ।
मसूरी में भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव सपना शर्मा के नेतृत्व में एसडीएम मसूरी के माध्यम से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन भेजा गया है. उन्होंने मसूरी में गर्भवती महिलाओं को उचित स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने और प्रसव की व्यवस्था करने की मांग की है. सपना शर्मा ने कहा कि मसूरी उप जिला अस्पताल को कोरोना काल में कोविड केयर सेंटर बनाया गया है. मसूरी के लंढौर सामुदायिक अस्पताल को सरकार द्वारा मसूरी में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अधिकृत किया गया है। लेकिन लोगों को अस्पताल में उचित स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रही हैं. इससे गर्भवती महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना काल में गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए देहरादून जाना पड़ता है। इससे गर्भवती महिलाओं व उनके परिजनों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मसूरी में गर्भवती महिलाओं के इलाज की समुचित व्यवस्था की जाए.

उत्तराखंड: मसूरी भाजपा महिला मोर्चा ने एसडीएम के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन
वहीं मसूरी में लंढौर कम्यूनिटी अस्पताल में गर्भवती महिला के इलाज के साथ प्रसव किये जाने को लेकर समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये जायें . वहीं मसूरी उप जिला अस्पताल की महिला चिकित्सक को कुछ समय के लिए लंढौर सामुदायिक अस्पताल भेजा जाए, ताकि गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ मिल सके. कोरोना काल में गर्भवती महिलाओं को देहरादून नहीं जाना पड़ा। इस अवसर पर जिला अनीता सक्सेना, उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अनिता धनाइर, मंजू चौहान उपस्थित थीं.

