मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
सहस्त्रधारा-सरोना मार्ग पर शनिवार को हुए भूस्खलन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी फंस गए थे | हालांकि उनके स्टाफ और पुलिसकर्मियों ने सड़क से पत्थर हटाकर रास्ता साफ कर दिया है. इसके बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी देहरादून के लिए रवाना हो गए।
पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मसूरी से सरोना भ्रमण कर देहरादून लौट रहे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहस्त्रधारा-सरोना मार्ग पर भूस्खलन के बाद फंस गए थे । इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पहाड़ी इलाकों में अक्सर भूस्खलन होता रहता है. ऐसे में वह संबंधित विभाग को मानसून के मौसम से पहले ऐसी पहाड़ियों को चिह्नित करने का निर्देश देंगे, जहां से भूस्खलन की संभावना ज्यादा हो. ताकि उन इलाकों में जेसीबी की तैनाती की जा सके और सड़क को समय से खोला जा सके. इससे आम जनता को कम परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के कई पहाड़ी इलाकों में बारिश के समय भूस्खलन होता है. इसको लेकर राज्य सरकार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं. जिससे बारिश में होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

