देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर शुभकामनाएं दी है. मुख्यमंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाई है. हिन्दी पत्र-पत्रिकाओं ने भी समाज में जन जागरूकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता देश के राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. वर्तमान में हिंदी पत्रकारिता भी लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी हिंदी पत्रकारिता का स्वर्णिम इतिहास रहा है।

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मीडिया प्रतिनिधियों और हिंदी पत्रकारिता से जुड़े सभी लोगों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दी

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मीडिया प्रतिनिधियों और हिंदी पत्रकारिता से जुड़े सभी लोगों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि पत्रकार सैनिकों की तरह देश के सच्चे रक्षक होते हैं, पत्रकार देश के भीतर फैली बुराइयों को मिटाकर राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान देते हैं.

उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने राष्ट्र और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह गर्व की बात है कि 30 मई 1826 को पंडित युगल किशोर शुक्ल ने पहला हिंदी समाचार पत्र “उदन्त मार्तण्ड” का प्रकाशन आरंभ किया था।