टिहरी , PAHAAD NEWS TEAM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के सात साल पूरे होने पर भाजपा की जिला कार्यकारिणी ने पूरे जिले में जोश के साथ सेवा दिवस मनाया. जिला मीडिया प्रभारी दिनेश भट्ट ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले के शहरी क्षेत्रों के 1500 गांवों और 50 वार्डों में सेवा दिवस पर विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया गया. भाजपा से जुड़ी पंचायत, नगर पालिका, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, 750 कार्यकर्ताओं ने पूरी तन्मयता से विभिन्न गांव-कस्बों में सेवा कार्य के तहत मास्क-सेनेटाईजर व राशन वितरण का काम किया गया। इस दौरान भाजपा सदस्यों ने आम लोगों की समस्याओं को जाना और उनके समाधान का आश्वासन दिया. बताया कि सेवा दिवस पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, विधायक टिहरी धन सिंह नेगी, विधायक विनोद कंडारी, जिला पंचायत सदस्य रघुवीर सजवाण, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार आदि ने भाग लिया.

जिले के शहरी क्षेत्रों के 1500 गांवों और 50 वार्डों में सेवा दिवस पर विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया गया. भाजपा से जुड़ी पंचायत, नगर पालिका, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, 750 कार्यकर्ताओं ने पूरी तन्मयता से विभिन्न गांव-कस्बों में सेवा कार्य के तहत मास्क-सेनेटाईजर व राशन वितरण का काम किया गया। इस दौरान भाजपा सदस्यों ने आम लोगों की समस्याओं को जाना और उनके समाधान का आश्वासन दिया.