ऋषिकेश में प्रशासन की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। कोरोना कर्फ्यू के दौरान जो खाद्य सामग्री जरूरतमंदों के घरों तक पहुंचनी थी वह तहसील के गोदाम में सड़ रही है। मामला मीडिया तक पहुंचा तो आनन-फानन में खराब हुई खाद्य सामग्री गोदाम से हटाई जा रही है।अब सवाल यह है कि आखिरकार सरकारी और तमाम सामाजिक संस्थाओं की ओर से प्रशासन को दी गई खाद्य सामग्री जरूरतमंदों को वितरित क्यों नहीं की गई? एक और जहां सरकार जरूरतमंदों तक हर संभव मदद पहुंचाने का दावा कर रही है वहीं प्रशासन की यह लापरवाही सरकार और सामाजिक संस्थाओं की योजनाओं को पलीता लगा रही है। ऋषिकेश के SDM मनीष कुमार ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही चार्ज संभाला है। अब मामला उनके संज्ञान में आया है, जिसकी जांच की जा रही है।