एक बार फिर से विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि जब से उन्होंने सीएम को बदरीनाथ विधान सभा से चुनाव लड़ने का न्यौता दिया है, विपक्षियों का कहना है कि मैं चुनाव हारने के डर से पहले ही मैदान छोड़ कर भाग रहा हूं जबकि मैं चुनाव हारने की डर से नहीं बल्कि यह मेरा अपने क्षेत्र के विकास के प्रति मोह है। इससे पहले भी दस वर्षों तक में विधायक नहीं था उसके बाद भी पार्टी ने मुझे पूरा सम्मान दिया है। यदि सीएम यहां से चुनाव जीत कर जाते है तो यहां का और भी अधिक विकास होगा और जनता को इसका लाभ मिलेगा। इसलिए मैं चाहता हूं कि सीएम यहां से चुनाव लड़ें।
डर से नहीं बल्कि क्षेत्र के विकास के लिए सीएम को बदरीनाथ विधान सभा से चुनाव लड़ने का दिया न्यौता

