विधानसभा भवन, देहरादून में आज शोक सभा आयोजित कर दिवंगत कांग्रेस नेत्री एवं नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश एवं गंगोत्री विधायक स्व. गोपाल सिंह रावत को श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सहित विधानसभा कार्मिकों द्वारा स्व. इंदिरा हृदयेश, स्व. गोपाल सिंह रावत सहित विगत दिनों दिवंगत हुए विधानसभा के 4 कार्मिकों के निधन पर भी शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा स्व. इंदिरा हृदयेश एवं स्व. गोपाल सिंह रावत के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शोक सभा का आयोजन

