पहाड़ों की रानी मसूरी, माल रोड झूलाघर के पास एक जीप और मोटर साइकिल के बीच टक्कर होने पर जमकर हंगामा हो गया। मोटर साइकिल चालक द्वारा आरोप लगाया गया कि उसके आगे चल रही जीप के चालक ने अचानक से ब्रेक मार दिया जिससे उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं उसको भी चोट आ गई। मोटर साइकिल चालक ने कहा कि जीप चालक द्वारा उसके साथ अभद्रता की गई और एका-एक दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हो गया, जिससे लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं इस घटना की वजह से मार्ग भी बाधित हो गया। जीप चालक द्वारा कहा गया कि वह कूडा लेकर चढाई चढ रहा था कि सामने से वाहन आने के बाद उसने ब्रेक मारा, जिससे जीप पीछे खिसक गई और जीप से चिपक कर चल रही मोटर साइकिल हल्के रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। जिस पर मोटर साइकिल चालक गाली-गलौच करने लगा, जिससे दोनों के बीच में तू-तू, मैं-मैं हो गई। उसने कहा कि उसकी कोई गलती नहीं है। ऐसे में बाइक चालक को थोड़ा डिस्टेंस बना कर चलना चाहिए था। लोगों के समझाने-बुझाने के बाद मामले को शांत किया गया।