उत्तराखंड में मैदानी और पर्वतीय जिलों में भारी भरकम बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। देवभूमि उत्तराखंड के अंदर मौसम का मिजाज भी अब इस अलर्ट के बाद बेहद तेजी के साथ बदलता हुआ नजर आया है। दरअसल प्रदेश के अंदर जगह जगह आज सुबह से ही भारी बरसात देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं, बल्कि इस भारी-भरकम बरसात के बाद तापमान में भी एक बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। उत्तराखंड के मौसम विभाग के मुताबिक, दरअसल उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में आज भी भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही साथ मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के अंदर 20 जून के बाद हल्की सी मध्यम बारिश का असर भी देखने को मिल सकता है। वहीं आज सुबह से ही राजधानी देहरादून और फूलों की घाटी चमोली समेत कई अलग-अलग इलाकों में जबरदस्त बारिश शुरू हो चुकी है। इतना ही नहीं, बल्कि चमोली के कुछ इलाकों में सड़कों पर भारी-भरकम भूस्खलन और बड़े-बड़े पत्थरों का जमा होना भी शुरू हो गया है, जिससे जनजीवन के साथ-साथ लोगों का आवागमन तक बाधित होता हुआ नजर आया है और यह सारा मामला समय से पूर्व दखल देने वाले मानसून का असर ही करार दिया जा रहा है। हालांकि कई जिलों के प्रशासन द्वारा आपदा प्रबंधन के साथ-साथ तमाम संबंधित सरकारी तंत्र को मुस्तैद रहने के निर्देश भी दिए जा चुके हैं ताकि प्रति वर्ष की भांति मौजूदा बरसात से होने वाली संभावित हानियों पर अंकुश लगाया जा सके और इस से पूर्ण रुप से निपटा जा सके।
देवभूमि उत्तराखंड में बरसात के तांडव का प्रकोप, मौसम विभाग का हाई अलर्ट जारी

