एक और जहाँ पहाड़ों की रानी मसूरी पर्यटकों से गुलजार हो गई है वहीं, मसूरी में पर्यटकों की आमद बढ़ने से स्थानीय लोगों के साथ व्यवसायियों में भी खुशी की लहर देखी जा रही है। परंतु अगर व्यवस्थाओं की बात की जाए तो मसूरी के मुख्य चैराहों पर जाम लगना शुरू हो गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मसूरी में कोविड के नियमों की जमकर धज्जियाँ उड़ रही हैं। बाजार में घूमते समय स्थानीय लोगो के साथ पर्यटकों ने भी मास्क नहीं पहन रखा है। वहीं, सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस भी माल रोड से नदारद है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है। उनका कहना है कि मसूरी में पर्यटक आ रहे हैं परंतु कोविड के नियमो का पालन नही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण कम हुआ है, खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में अगर फिर दोबारा कोरोना संक्रमण बढ़ता है तो उसे दिक्कतें हो सकती है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि मसूरी में व्यवस्था नाम की चीज ही नहीं है। मसूरी में पर्यटकों की आमद बढ़ गई है परंतु पुलिस और प्रशासन का कोई प्लान ही नहीं है। ऐसे में पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ रहा है। वहीं, कोविड नियमों को लेकर भी लोग बेपरवाह नजर आ रहे हैं। लोगों ने मास्क नहीं पहन रखा है और सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियाँ उड़ाई हैं। वहीं, दुकानों में भी भीड़ देखी जा रही है। ऐसे में कोरोना संक्रमण बढने का खतरा हो सकता है।