यमकेश्वर ब्लॉक के रहने वाले CRPF के जवान सुखवीर सिंह बिष्ट आज शहीद हो गए। चार वर्ष पहले, पंथचौक जम्मू-कश्मीर में एक आतंकी हमले में गोली लगने से घायल हुए थे। दिल्ली स्थित सेना के अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पैतृक शमशान घाट पर सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। यमकेश्वर क्षेत्र मल्ला बनास के रहने वाले 45 वर्षीय CRPF जवान सुखवीर सिंह बिष्ट वर्ष 2016 में पंथचौक जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में चार गोली लगने से जख्मी हो गए थे इस हमले में 8 जवान शहीद हुए थे। तब से अब तक दिल्ली मिलिट्री अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था जहाँ आज सुबह उनका निधन हो गया। इस खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। शहीद सैनिक का पार्थिव शरीर गोहरी रेंज के गोहरी घाट पर लाया गया, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी गई। उनके परिवार में पत्नी और 2 बेटे व 1 बेटी है।