आयुर्वेदिक डॉक्टर को एलोपैथी दवा लिखने के मामले में जहां एक तरफ एलोपैथिक डॉक्टर ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई है और इस फैसले को गलत बताया है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष भी सरकार के फैसले को लेकर सरकार को घेरता हुआ दिखाई दे रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि यह प्रकरण लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है और सरकार का यह निर्णय उचित नहीं है।