विधानसभा के चुनाव नजदीक आते ही सभी राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो रही हैं और उत्तराखंड के अंदर कई मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाकर 70 की 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा बढ़ रही हैं। ऐसे ही हल्द्वानी में आज लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव डॉक्टर एन पाटिल हल्द्वानी पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी उत्तराखंड के अंदर 70 की 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जनता के बीच जाकर भाजपा व कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने जिस प्रकार से जनता को लूटा है और विकास के नाम पर केवल जनता को धोखा दिया है, जनता को जागरूक करेगी। जिसके लिए प्रदेश कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया है कि जल्दी समीकरण तैयार करके उत्तराखंड के अंदर लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर सदस्यता अभियान चलाएंगे और लोगों को जागरूक करेंगे कि किस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने केवल जनता के साथ छलावा किया है और लूटा है। वहीं, दावा बढ़ाते हुए कहा कि हमारा पहला मुद्दा सरकार में आकर ही पलायन और रोजगार का होगा क्योंकि रोजगार के कारण ही युवक युवतियां उत्तराखंड से पलायन करते हैं जो एक अहम मुद्दा है। यह हमारी पार्टी का पहला एजेंडा रहेगा। इसके लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार हो गई है।