देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
देहरादून में आज पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. देहरादून में आज पेट्रोल ₹94.91 प्रति लीटर और डीजल ₹88.97 प्रति लीटर बिक रहा है।
हरिद्वार में आज पेट्रोल के दाम 8 पैसे बढ़ गए हैं। डीजल की कीमतों में भी 10 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। अब पेट्रोल की कीमत ₹94.36 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹88.39 प्रति लीटर है। हल्द्वानी में पेट्रोल की कीमतों में 27 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. डीजल में 35 पैसे की तेजी देखी गई है.
मसूरी में पेट्रोल और डीजल के दाम-
मसूरी में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं. शुक्रवार देर शाम तक मसूरी में पेट्रोल 99.55 रुपये और डीजल 89.68 रुपये में बिक रहा था. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर मसूरी में लोगों में काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि महंगाई ने कमर तोड़ दी है। पेट्रोल-डीजल के दाम जिस तरह से हर तीसरे दिन बढ़ रहे हैं, उससे साफ है कि अगले दो-तीन दिनों में पेट्रोल 100 रुपए लीटर के पार पहुंच जाएगा। वहीं डीजल के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है.
उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण परिवहन शुल्क भी बढ़ रहा है। इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। इससे फल, सब्जी और किराना आदि का सामान काफी महंगा हो रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से गरीब परेशान हैं। आम आदमी का बजट पूरी तरह से खराब हो गया है। जिससे लोग आक्रोशित हैं।

